सिर में गांठ हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:10

सिर के किसी हिस्से में हो गांठ तो तुरंत डॉक्टर से ले सलाह

Lumpy disease: यूपी में जानवरों के लिए लगा 'लाॅकडाउन', 4 राज्यों से पशुओं की इंट्री पर रोक

दिमाग में होने वाला हर ट्यूमर कैंसर नहीं है। यदि सिर के किसी भी हिस्से में छोटी व बड़ी गांठ के दिखे या फिर सिर में लगातार दर्द, मिचली या चक्कर महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत न्यूरो के डॉक्टर को दिखाकर परामर्श लें। यह ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं। समय पर दिखाने से इसका इलाज भी करना संभव है। यह जानकारी व‌र्ल्ड ब्रेन ट्यूमर की पूर्व संध्या पर पीजीआई के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ। संजय बिहारी ने दी।

मरीज को राहत मिलती है

इसके अलावा कैंसर विहीन ब्रेन ट्यूमर मेनिनजियोमा, पिट्यूटरी एडेनोमा, लो ग्रेड ग्लायोमा, स्वानोमा, एपीडर्मायड सहित अन्य ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के सफलता से लाइफ काफी आसान हो जाती है। इसके अलावा अल्ट्रासोनिक सक्शन एस्पिरेटर तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है। इस तकनीक के तहत बडे ब्रेन ट्यूमर को छोटो-छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है। इससे पूरा ट्यूमर सक्शन कर निकाल लेते है। इससे ट्यूमर के आसपास के हिस्से को नुकसान नहीं होता है और मरीज को जल्द राहत मिल जाती है। न्यूरो सर्जन पवन वर्मा ने बताया कि कि दिमाग में मौजूद कोशिकाएं जब असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। जो आगे चलकर दिमाग मे एक गांठ का रूप ले लेती हैं। जिसे ब्रेन ट्यूमर कहते हैं।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

- लगातार सिर दर्द

- भूलने व सुनने की समस्या

- मिचलाना

- झटके आना

- शरीर का सुन्न होना

- आवाज में बदलाव

- तनाव व अवसाद की स्थिति

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info